Aadhar Card Mobile Se Kaise Nikale: आधार कार्ड मोबाइल से कैसे निकालें 2026। घर बैठे डाउनलोड करें अपना Aadhaar Card, जानें पूरी प्रक्रिया
Aadhar Card card Mobile Se Kaise Nikale :भारत के सभी नागरिकों को आधार कार्ड बनवाना आजकल के समय में काफी जरूरी हो गया है क्योंकि बैंक में खाता खोलने के समय आधार कार्ड मांगा जाता है स्कूल कॉलेज में एडमिशन के समय आधार कार्ड की जरूरत पड़ता है वही सरकारी योजना का लाभ लेने में भी आधार कार्ड का जरूरत पड़ता है। या आपके पास आधार कार्ड की फोटो कॉपी नहीं है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
अब आप अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आप सभी को बताए हैं कि मोबाइल से कैसे आधार कार्ड निकाला जाता है।
घर बैठे मोबाइल से निकले आधार कार्ड इस तरह से।
अगर आप अपने मोबाइल फोन से आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए।
आधार कार्ड नंबर या एनरोलमेंट आईडी (EID)।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर।
इंटरनेट कनेक्शन वाला स्मार्टफोन।
OTP प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए।
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो ऑनलाइन OTP के माध्यम से आधार डाउनलोड करने में परेशानी हो सकती है।
2. आधार कार्ड मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें?
मोबाइल से आधार कार्ड निकालने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें।
1: सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Chrome ब्राउजर खोलें।
2: अब UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
3: वेबसाइट खुलने के बाद Download Aadhaar का विकल्प चुनें।
4: अब आपको आधार नंबर (UID), एनरोलमेंट आईडी (EID) या वर्चुअल आईडी (VID) से डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
5: अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
6: इसके बाद कैप्चा कोड भरें और Send OTP पर क्लिक करें।
7: आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
8: प्राप्त OTP को निर्धारित बॉक्स में भरें और Verify & Download पर क्लिक करें।
9: अब आपका आधार कार्ड PDF फाइल के रूप में मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।
इस तरह आप कुछ ही मिनटों में घर बैठे अपना आधार कार्ड निकाल सकते हैं।
3. आधार कार्ड PDF का पासवर्ड क्या होता है।
जब आप आधार कार्ड डाउनलोड करते हैं, तो PDF फाइल खोलने के लिए पासवर्ड मांगा जाता है। यह पासवर्ड आपके नाम के पहले चार अक्षर (अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में) और जन्म वर्ष (YYYY) से मिलकर बनता है।
उदाहरण के लिए:
अगर आपका नाम RAHUL है और जन्म वर्ष 1998 है, तो पासवर्ड होगा:
RAHU1998
ध्यान रखें कि पासवर्ड में नाम के पहले चार अंग्रेजी अक्षर बड़े अक्षरों में और उसके बाद जन्म वर्ष लिखना होता है।
4. क्या मोबाइल से निकाला गया आधार कार्ड मान्य है।
जी हां, UIDAI द्वारा जारी किया गया ई-आधार कार्ड सामान्य आधार कार्ड की तरह ही मान्य है। आप इसका इस्तेमाल पहचान और पते के प्रमाण के रूप में कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
5. आधार कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें।
कई बार इंटरनेट की समस्या या OTP नहीं आने के कारण आधार कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में आप ये उपाय कर सकते हैं।
अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें।
आधार नंबर सही तरीके से दर्ज करें।
जांच करें कि मोबाइल नंबर आधार से लिंक है.या नहीं।
कुछ समय बाद दोबारा OTP प्राप्त करने की कोशिश करें।
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराने की प्रक्रिया पूरी करें।
निष्कर्ष:
दोस्तों, अब आप समझ गए होंगे कि मोबाइल से आधार कार्ड कैसे निकालें। अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या आपको इसकी जरूरत है, तो आप घर बैठे UIDAI की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ आधार नंबर, इंटरनेट और आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होगा।